मायूस होकर लौटे ज्यादातर युवा, 700 से अधिक पदों पर भर्ती का दावा फिर भी नहीं मिला मौका | Most of the youth returned disappointed, claiming recruitment for more than 700 posts, still did not get a chance

Share this

बिलासपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट जॉब मिलने की उम्मीद में पहुंचे बेरोजगार। - Dainik Bhaskar

प्राइवेट जॉब मिलने की उम्मीद में पहुंचे बेरोजगार।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में 700 से अधिक पदों के लिए करीब तीन हजार युवा पहुंचे। जिले में बेरोजगारी ऐसी कि हाई क्वालिफाइड लोग आवेदन कर रहे हैं। इस मेले में MBA, इंजीनियर और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रीधारी युवक बीमा कंपनी सहित अन्य निजी कंपनियों में सेल्स एक्जीकेटिव जैसे पद के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे। भीड़ इतनी थी कि ज्यादातर बेरोजगार बिना फार्म जमा किए ही खाली हाथ लौट गए।

नौकरी की आस और बेरोजगारी की तकलीफ ऐसी है कि आम भर्तियों में भी हाई क्वालिफाइड लोग आवेदन कर रहे हैं। कोनी स्थित रोजगार दफ्तर में रोजगार पाने युवाओं की भीड़ जुटी थी। यहां अलग-अलग कंपनियों के काउंटर लगे थे। इससे पहले बेरोजगारों को रजिस्ट्रेशन कराना था। काउंटर में जाने के बाद प्राइवेट कंपनी के लोग युवाओं से अनुभव मांगने लगे, जो अनुभवी थे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाने की बात कही गई। अफसरों ने बताया कि शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया के लिए आए आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट किया जा रहा है। तीन से 4 दिनों की प्रक्रिया के बाद युवकों को ये नौकरी मिलेगी। ये कोई सरकारी नौकरी नहीं होगी।

रोजगार मेले में पहुंची बेरोजगार युवाओं की भीड़।

रोजगार मेले में पहुंची बेरोजगार युवाओं की भीड़।

मेले में उमड़ी भीड़, मायूस नजर आए बेरोजगार
राज्य शासन और जिला प्रशासन ने दावा किया है कि मेले में 20 निजी कंपनियों के 700 से अधिक पदों पर भर्ती का दावा किया गया है, जिसके लिए करीब तीन हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे बेरोजगार खुश नजर आए। उन्हें उम्मीद थी कि प्राइवेट कंपनियों में अच्छी सैलरी का ऑफर मिलेगा। यही वजह है कि मेले में युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन, वहां जाने के बाद युवक-युवतियों को कंपनियों के अधिकारियों के जवाब सुनकर मायूस होना पड़ा।

अनुभवी की डिमांड, फ्रेशरर्स बोले- हमें क्यों बुलाया गया
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस सहित अन्य कंपनियों में आवेदन लेकर पहुंचे युवाओं से अनुभव मांगा जा रहा था। अनुभवी आवेदकों को बाद में कॉल करने और इंटरव्यू लेने की बात कही गई। वहीं, रोजगार मेले में पहुंचे फ्रेशर्स से फार्म लेकर चलता कर दिया जा रहा था। इससे कुछ युवा नाराज भी दिखे। उनका कहना था कि जब अनुभवी लोगों को ही मोका देना था, तब मेला का आयोजन ही नहीं करना था। इंटरव्यू लेने के बजाए कंपनी के अधिकारियों ने उनका फॉर्म तो जमा करा लिया और कहा कि उन्हें बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  वारदात के बाद विदेश भाग गया था आरोपी, पुलिस ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर | The accused had fled abroad after committing the crime, the police had issued a look out circular