20 हजार से अधिक बच्चों व बडों ने यातायात नियमों का पालन करने की ली शपथ | More than 20 thousand children and elders took oath to follow traffic rules

Share this

भिलाई40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक जागरूकता को लेकर बनाई रंगोली - Dainik Bhaskar

ट्रैफिक जागरूकता को लेकर बनाई रंगोली

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन 20 हजार से अधिक बच्चे व बड़ों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की कसम खाई। वहीं अलग-अलग स्कूलों को 232 बच्चों ने ट्रैफिक जागरूकता को लेकर रंगोली व पेंटिंग्स बनाकर एक नेक संदेश दिया। इसके लिए जयंती स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस बड़े ही अनोखे तरीके से ट्रैफिक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के दौरान यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने स्कूली छात्र छात्राओं के लिए श्री शंकराचार्य विद्यालय सेक्टर 10 भिलाई में सडक सुरक्षा विषय को रेखांकित करते हुए रंगोली एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया। इसमें दुर्ग भिलाई के 20 शैक्षणिक संस्थान के 232 स्कूली छात्र छात्राओं में रंगोली व पेटिंग्स बनाई। यह प्रतियोगिता दो वर्गों कक्षा 6वीं से 9वीं और कक्षा 10वीं से 12वीं के लिए आयोजित की गई थी। इसमें जीतने वाले प्रथम पांच प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जाएगा।

ट्रैफिक जागरूकता को लेकर बच्चों ने ली शपथ

ट्रैफिक जागरूकता को लेकर बच्चों ने ली शपथ

अंजोर रथ व नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक
ग्राम उतई में आयोजित मंडई मेला कार्यक्रम में अंजोर रथ एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया गया कि यातायात के पालन ना करने से किस तरह के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसके साथ पुलिस बैनर पोस्टर व पाम्पलेट वितरण करके भी लोगों को जागरूक कर रही है।

सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली

सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली

रंगोली के जरिए बच्चों ने बताई सोच
रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने ट्रैफिक के प्रति अपनी सोच को बताया। उन्होंने रंगोली बनाकर संदेश दिया कि शराब के नशे में ड्राइव न करें। ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। हाइवे में गाड़ी कैस चलाएं। हाइवे में बने निशान का क्या मतलब होता है। बच्चों की इस सोच को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने काफी सराहा।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  देश के लिए मर मिटने वाले जवानों की प्रतिमाएं की गईं स्थापित; 40 लाख की लागत से तैयार | Chhattisgarh's first Shaheed Park in Balrampur, Statues of soldiers who died for the country were installed, Built at a cost of 40 lakhs