CG Accident : नेशनल हाईवे पर यात्री बस और ट्रेलर की भिंड़त, दो की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Share this

दुर्ग न्यूज, 30 सितंबर। बस्तर के नेशनल हाईवे पर एक यात्री बस और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला यात्री और और एक बाइक सवार है। एक दर्जन से ज्यादा लोग हादसे में घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस्तर जिला प्रशासन ने हादसे की पुष्टि की है। जिला प्रशासन ने कहा कि एक यात्री बस शुक्रवार को बीजापुर से जगदलपुर की तरफ आ रही थी। जबकि ट्रेलर वाहन जगदलपुर से गीदम की ओर जा रहा था. इस दौरान बस्तानार ब्लॉक के किलेपाल में दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसने भी दम तोड़ दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

चश्मदीदों के मुताबिक बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर लोग चीख पुकार मचाने लगे। यात्रियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर यात्रियों की मदद की गई। सबको अस्पताल पहुंचाने का काम किया गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर राहत बचाव कार्य करने के बाद जगदलपुर जिला प्रशासन की टीम अस्पताल में मौजूद है। घायलों का इलाज डिमरापाल अस्पताल में चल रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया जहर, सभी की हालत गंभीर