बिना कारण सुनसान जगह पर अकेले न बैठें महिलाएं, नशे एवं आसामाजिक तत्वों से महिलाओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

Share this

 

बच्चे अपने पेरेंट्स को बता कर ही घर से निकले कि वे कहाँ, क्यों और किसके साथ जा रहे हैं ?

दुर्ग न्यूज, 5 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw श्रीमती मीता पवार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक iucaw शिल्पा साहू एवं रक्षा टीम द्वारा बीती रात को जयंती स्टेडियम, तालाब के किनारे, बैंक परिसर, मोनोमेंट पार्क में पेट्रोलिंग की गई। इन स्थानों पर अनावश्यक, बिना किसी कारण के पाए गए लोगों को समझाइश देकर छोड़ा गया l

महिलाओं को महत्वपूर्ण नंबर की जानकारी दी गई एवं अकेले सुनसान किसी जगह पर नहीं बैठने को कहा गया l

कुछ लोगों को नशे के सेवन के साथ पाया गया जिन्हें आगे की कार्रवाई हेतु भिलाई नगर थाने भेजा गया।

Share this
READ MORE  पत्रकार अभय जवादे को मातृ शोक