फेक मलेशियन करेंसी देकर भिलाई के कपड़ा व्यवसायी को साढ़े 3 लाख की चपत लगाने वाले वेस्ट बंगाल के तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी, कई ठगी के मामलों के खुलासे की संभावना

Share this

दुर्ग न्यूज, 6 अक्टूबर। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी को मलेशियन करेंसी एक्सचेंज के नाम पर साढे तीन लाख रुपए की चपत लगाने वाले आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। पकड़े गए वेस्ट बंगाल के तीन युवकों से कुछ रीयल तथा कुछ फेक मलेशियन करेंसी जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि सुपेला के कपड़ा व्यवसायी विजय जैन की शाप में तीन युवक आए और उनसे मलेशियन करेंसी एक्सचेंज करने के नाम पर पहले उन्हें विश्वास में लिया और लगभग साढ़े 3 लाख रूपये इंडियन करेंसी ले लिए। आरोपी युवक वेस्ट बंगाल से आए थे तथा भारतीय मुद्रा लेकर शाप से निकल गए। कुछ देर बाद जब विजय जैन ने मलेशियन करेंसी चेक की तो उसमें कुछ करेंसी रीयल तथा भीतर अधिकांश करेंसी फेक थी। मामले की तत्काल सुपेला थाना को सूचना दी गई। आरोपी भिलाई से निकलने की फिराक में थे तभी पुलिस टीम ने इन्हें धरदबोचा। चूंकि मामले में पूछताछ जारी है और इस पूरे गिरोह के संबंध में पकड़े गए आरोपियों से पतासाजी की जा रही है इसलिए फिलहाल पूर्णतया खुलासा नहीं किया गया है।

Share this
READ MORE  अण्डा में पकड़ाया 60 पौवा अवैध देशी शराब