ट्रेन फिर हो गई लेट, समय पर रायपुर नहीं पहुंच पाए परीक्षार्थी

Share this

दुर्ग न्यूज, 26 फरवरी। राजधानी रायपुर में आज सिविल जज (Civil Judge) की परीक्षा देने आए छात्र ट्रेन की लेटलतीफी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए हैं। आक्रोशित अभ्यर्थियों ने स्टेशन मास्टर के दफ्तर में जमकर हंगामा किया और कंपनसेशन देने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार आज छत्तीसगढ़ सिविल जज की परीक्षा थी। परीक्षा में शामिल होने अभ्यर्थी दिल्ली व अन्य जगहों से आए हुए थे। वे समता एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सवार थे। समता एक्सप्रेस आज 10:30 बजे आई और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से काफी देर चलते हुए 1:30 बजे के बाद पहुंची। इसके कारण परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  मायूस होकर लौटे ज्यादातर युवा, 700 से अधिक पदों पर भर्ती का दावा फिर भी नहीं मिला मौका | Most of the youth returned disappointed, claiming recruitment for more than 700 posts, still did not get a chance