सपा प्रमुख अखिलेश यादव 15 को आएंगे छत्तीसगढ़ दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अब एक्टिव हो गयी है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी के साथ ही अब समाजवादी पार्टी भी छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 15 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे।

सपा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। चर्चा है कि इसी दौरान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान सपा कर सकती है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अकेले मैदान में सपा ने उतरने का फैसला लिया है।

Share this
READ MORE  10 जनपथ पर क्या पकी नई राजनीतिक खिचड़ी ? सोनिया-ममता की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल