रेलवे लाइन 17 दिनों बाद क्लियर, 119 करोड़ का रेलवे को हुआ नुक़सान 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पिछले 17 दिनों से बंद केके रेल लाइन बीती रात 9 बजे बहाल हो गई। पहली मालगाड़ी रात 9 बजे गुजरी। आज 12 अक्टूबर से यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा। ज्ञात हो कि गत 24 सितंबर को तड़के सुबह मानबार जड़ती स्टेशन के बीच भूस्खलन हो गया था, जिससे पहाड़ के मलबे व बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक के ऊपर गिर गए थे।

लगातार हो रही बारिश की वजह से मलबा हटाने में परेशानी हो रही थी। 17 दिनों में 25 जेसीबी व 450 वर्कर्स मिलकर रेल लाइन बहाल करने में सफल रहे। बीते 10 सालों में पहली बार इतना बड़ा भूस्खलन हुआ, जिससे 17 दिनों तक केके रेल मार्ग बंद रहा।

बैलाडीला से विशाखापत्तनम जाने वाली आयरन ओर से रेलवे प्रशासन को मिलने वाला किराया एक दिन में लगभग 7 करोड़ रुपए है। अब तक 119 करोड़ रुपए का नुकसान रेलवे प्रशासन को हुआ है। हालांकि रोजाना 12 मालगाड़ी बैलाडीला से विशाखापत्तनम के लिए जाती है। वहीं इन 17 दिनों में रेल लाइन बहाली में कुल 3 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हो गए हैं। कल दोपहर 2 बजे ट्रैक को मालवा से क्लियर कर लिया गया था, लेकिन पत्थर व मलबे से पटरी को हुए नुकसान को रिपेयर करने में रात हुई और रात 9 बजे ट्रैक पर पहली मालगाड़ी चलाई गई। हालांकि इस मालगाड़ी की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी।

Share this
READ MORE  जेएनटीयू काकीनाडा की छात्रा को बंधक बनाकर प्रेमी ने डाला खौलता तेल