ओडिशा बॉर्डर पर दो दिन में 70 लाख जब्त, रायपुर के तीन आरोपी गिरफ़्तार 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 12 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस सक्रिय हो गई है। ओडिशा बॉर्डर के चेक पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। इसी क्रम में महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय जांच नाका में चेकिंग के दौरान दो दिनों में 70 लाख रुपए जब्त किये हैं।

सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 39 लाख 4 हजार नगदी सहित कुल जुमला 59 लाख 4 रुपए बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी रायपुर निवासी बताए जा रहे हैं। नगदी संबंधी वैध दस्तावेज न होने पर धारा 91 जाफौ के तहत कार्रवाई की गई है।

रेहटीखोल चेक पोस्ट पर ओडिशा की ओर से आ रही संदिग्ध कार क्रमांक CG 04 NL 0205 को रोककर चेक किया तो वाहन में तीन व्यक्ति 1 भूपेन्द्र देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 23 साल साकिन न्यू चंगोरा भांठा थाना डीडी नगर रायपुर, दीपक कुमार शर्मा पिता स्व. राजगिरी शर्मा पीबी बख्शी चौबे कालोनी थाना आजाद नगर रायपुर, अमरदीप सिंह पिता इंद्रदेव सिंह रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर बैठे मिले। पूछताछ करने पर बीच सीट में रखे हुए बैग के अंदर से कुल 2,93,000 रुपए होना पाया गया। उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर कैश और कार को जब्त किया गया।

Share this
READ MORE  कार्गो ट्रक, लग्जरी बस से टकराया, 4 की मौत, 18 गंभीर घायल पुणे हाइवे पर हादसा, ट्रक में लदी है चीनी