जेएनटीयू काकीनाडा की छात्रा को बंधक बनाकर प्रेमी ने डाला खौलता तेल    

Share this

अमरावती। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेएनटीयू) की एक छात्रा उस समय गंभीर रूप से घायल हो गई, जब उसके प्रेमी ने अपने घर के एक कमरे में बंधक बनाकर उसके हाथों और पैरों पर खौलता तेल डाल दिया। रविवार तड़के पीड़िता के वहां से निकलने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद घटना सामने आई। उसे एलुरु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस के अनुसार पीड़िता इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्रा है। एलुरु निवासी युवती को दुग्गीराला निवासी अनुदीप ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उसने उससे शादी करने का वादा किया था। पांच दिन पहले अनुदीप छात्रा को दुग्गीराला स्थित अपने घर ले गया। उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया, जहां वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने आधी रात के बाद फांसी लगाकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। हालांकि, वह भागने में सफल रही और अपने घर पहुंच गई। उसने अपने माता-पिता की मदद से शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चल रहे अनुदीप की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी मारिजुआना और अन्य नशीले पदार्थों का आदी है और प्यार के नाम पर कई लड़कियों को धोखा दे चुका है।

Share this
READ MORE  तीन सड़क दुघर्टनाओं में दोपहिया चालक घायल