विधानसभा चुनाव 2023 : पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर को राजनांदगांव में विधिवत रूप से नामांकन दाखिल करेंगे। 15 अक्टूबर को जन्मदिन मनाने के बाद पूर्व सीएम और जिले के सभी भाजपा प्रत्याशी एक साथ पर्चा दाखिल करेंगे। भाजपा नामांकन दाखिले के दौरान रैली और सभाएं भी करेगी। इस बहाने पार्टी अपनी जनाधार का प्रदर्शन करते ताकत दिखाएगी। खास बात यह है कि नामांकन दाखिले के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। राजनीतिक सरगर्मी इसी के साथ बढ़ जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नामांकन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यकर्ताओं के जरिए भाजपा चुनावी बिगुल फूंककर सीधे प्रचार में जुट जाएगी। स्टेट हाई स्कूल में सभा की तैयारी की जा रही है। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने विधानसभावार रिटर्निंग ऑफिसर भी नियुक्त कर दिए हैं। डोंगरगढ़ विधानसभा के लिए एसडीएम गिरीश रामटेके निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। डोंगरगढ़ विधानसभा के लिए नामांकन न्यायालय नजूल अधिकारी के कक्ष क्र. 31 में जमा होंगे। राजनांदगांव विधानसभा के लिए कलेक्टोरेट के न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्र. 2 को नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एसडीएम अरूण वर्मा नामांकन प्राप्त करेंगे। इसी तरह डोंगरगांव विस के लिए न्यायालय भाड़ा नियंत्रण अधिकारी कक्ष क्र. 50 में एसडीएम अश्वन कुमार पुशाम को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। खुज्जी विस के लिए कलेक्टोरेट के न्यायालय अपर कलेक्टर कक्ष क्र. 30 में नाम-निर्देशन कक्ष बनाया गया है। अपर कलेक्टर इंदिरा देहारी खुज्जी विस क्षेत्र के राजनीतिक दलों का पर्चा प्राप्त करेंगी। सभी विस में निर्वाचन अधिकारियों के साथ सहायक रिटर्निग ऑफिसर भी नियुक्त किए गए हैं।

READ MORE  आज से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की 5 दिवसीय हड़ताल शुरू | 5 day strike of Anganwadi workers and assistants starts from today
Share this