नवरात्रि पर डोंगरगढ़ पदयात्रियों के लिए दुर्ग-भिलाई में रूट प्लान, पदयात्रियों से दूर से दिखाई देने वाले वस्त्र एवं बैग/पीठ में रेडियम स्टीकर लगाने की अपील 

Share this

पदयात्रियों के लिये यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9479192029 जारी

दुर्ग न्यूज़, 14 अक्टूबर। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) द्वारा नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर एवं नवरात्रि में दुर्गा पंडालों में होने वाली भीड़ के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए आज यातायात मुख्यालय में समस्त यातायात जोन प्रभारी एवं अधिकारियों की मीटिंग लेकर अपने जोन एवं बीट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने संबंधित निर्देश दिए गए। नगर निगम, बिजली विभाग, बीएसपी एवं ग्राम पंचायत से मिलकर उचित प्रकाश व्यवस्था, पानी, साफ-सफाई, पदयात्रियों के लिए बेरीकेडिंग करने कहा गया। साथ ही साथ यातायात पुलिस दुर्ग पदयात्रियों से निर्धारित मार्ग पर चलने एवं वाहन चालको से सावधानियां बरतने अपील की है।

 

 

पदयात्री मार्ग इस प्रकार रहेगा। कुम्हारी – चरोदा – सिरसागेट चौक – डबरापारा – खुर्सीपार चौक – पावर हाउस चौक – पावर हाउस अण्डरब्रिज – मुर्गा चौक – सेन्ट्रल एवेन्यू मार्ग – सेक्टर 9 चौक – 32 बंगला तिराहा – वाईशेप ब्रिज – मालवीय नगर चौक – पटेल चौक – गंजपारा – पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बस्ती – अंजोरा बाईपास। पदयात्री अपने पीठ या बैग पर रेडियम स्टीकर लगाकर चलें एवं रिफ्लेक्टिव कपड़े पहने डार्क कलर का कपड़ा न पहनें ताकि वाहन चालक को आसानी से दिखाई दें।

Share this
READ MORE  CG BREAKING: कल से स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग का फैसला