ऑपरेशन अजय : इजराइल से दिल्ली पहुंचा भारतीयों का दूसरा जत्था, दो शिशुओं समेत 235 लोग पहुंचे दिल्ली

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अब तक 447 लोग लौटे स्वदेश 

दुर्ग न्यूज़, 14 अक्टूबर। इजराइल और हमास के बीच एक सप्ताह से भीषण जंग जारी है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध में अभी तक करीब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच इजराइल में फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था शानिवार को नई दिल्ली पहुंच गया है। ऑपरेशन अजय के तहत दो शिशुओं सहित 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका का स्वागत किया। उन्होंने हाथ मिलाकर और हाथ जोड़कर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।

 

इजराइल से रात 11 बजे भरी उड़ान

 

भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को भारत के लिए उड़ाने भरे दूसरे जत्थे में 235 भारतीय शामिल हैं। इसमें दो शिशु भी शामिल हैं। विमान ने तेल अबीब से रात 11.02 बजे उड़ान भरी है। भारतीय दूतावास ने बताया कि दूतावास ने तीसरे खेप में शामिल लोगों को ईमेल कर जानकारी दे दी है। बाद की उड़ानों के लिए लोगों को दोबारा संदेश भेज दिया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को एक्स पर पोस्ट किया, “235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान इजराइल के तेल अवीव से रवाना हुई।” यात्री मुख्य रूप से वे थे जो इज़राइल में रह रहे थे और काम कर रहे थे। उन्होंने इस पहल के लिए भारत सरकार की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

 

भारत सरकार कीअच्छी पहल

 

तेल अवीव से दूसरी उड़ान भरने से पहले एएनआई से बात करते हुए एक भारतीय यात्री आशीष कुमार ने कहा, “मैं भारत जा रहा हूं। यहां, मैं कृषि अनुसंधान संगठन में पोस्ट-डॉक्टरल छात्र हूं। मध्य इज़राइल में स्थिति काफी सामान्य है, गाजा सीमा, बेर्शेबा और आस-पास के क्षेत्रों की तरह नहीं”। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह भारत सरकार की बहुत अच्छी पहल है। मैंने केवल यूरोपीय देशों को अपने नागरिकों को निकालते देखा है। इसलिए, मैं इसके लिए सरकार की सराहना करता हूं।”

READ MORE  भाषा विवाद को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन: हिंदी-अंग्रेजी भाषा के साइन बोर्ड्स पर कालिख पोती, 60% कन्नड़ का नियम तुरंत लागू करने की मांग 

एक अन्य यात्री वागेश द्विवेदी ने भी इस पहल की सराहना की और पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा, “मैं एआरओ में एक विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में काम करता हूं। बमबारी के कारण यहां स्थिति तनावपूर्ण है, और यह और भी गंभीर हो जाएगी। इसलिए, हम जा रहे हैं। घर पर हर कोई डरा हुआ है। ऑपरेशन अजय एक बहुत ही सकारात्मक कदम है और मैं वास्तव में इसकी सराहना करता हूं। सरकार सुषमा स्वराज के समय से ही ऐसे मिशन चला रही है।

इससे पहले शुक्रवार को ऑपरेशन अजय के तहत पहली फ्लाइट 212 भारतीय यात्रियों को लेकर दिल्ली में उतरी। इजराइल में फंसे होने के बाद निकाले गए लोगों ने उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। एक यात्री द्वारा साझा किए गए वीडियो के अनुसार पहली उड़ान में यात्रियों द्वारा ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए गए। इससे पहले गुरुवार को इज़राइल में भारतीय राजदूत, संजीव सिंगला ने कहा कि इज़राइल में भारतीय दूतावास युद्धग्रस्त इज़राइल में भारतीय नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है और बताया कि “ऑपरेशन अजय” के तहत दूतावास सभी भारतीयों की मदद करेगा।

Share this