गाय को 200 मीटर तक घसीटा भीड़ ने तीन हाईवा में तोड़फोड़ की, ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से भागा | The mob dragged the cow for 200 meters and ransacked three highways.

Share this

धमतरी42 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

तेज रफ्तार बेकाबू हाईवा ने गुरुवार रात एक गाय को कुचल दिया। गाड़ी के नीचे फंसी गाय को चालक 200 मीटर तक घसीटता रहा। घटना से आक्रोशित भीड़ सड़क पर आधी रात उतर आई। करीब 2 घंटे हंगामा चला। भीड़ ने 3 हाईवा के शीशे तोड़ दिए। सड़क जाम से करीब 1 किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को देखकर ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से भाग गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

घटना गुरुवार रात करीब 11.30 बजे की है। सिहावा चौक की ओर से हाईवा रेत लाने कोलियारी की ओर जा रही थी। वन विभाग कार्यालय के पास सड़क किनारे बैठी गाय को कुचल दिया। चक्के में गाय फंस गई और घसीटते हुए करीब 200 मीटर तक ले गया। एफसीआई चौक के पास गाड़ी रूकी, तब तक गाय की मौत हो गई। घटना से आक्रोश युवा सड़क पर उतर आए।

नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोशित भीड़ ने करीब 3 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। डीएसपी शेरसिंह बंदे सहित अन्य पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। स्टेट हाईवे पर बीच सड़क पर गाड़ी रूकने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

50 से अधिक हाईवा 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। करीब 1 किमी तक जाम की स्थिति आधी रात तक रही। पुलिस ने जेक लगाकर हाईवा के चक्के को उठाया। घंटेभर की मशक्कत कर गाय को बाहर निकाला। पुलिस ने गाड़ी सड़क किनारे किया। इसके बाद जाम खुला। रात 12 बजे से 2 बजे तक 2 घंटे जाम की स्थिति रही।

हाईवा की रफ्तार नहीं रुकी तो 15 दिन बाद चक्काजाम

सिहावा रोड पर निवासरत जागरूक युवा मंच के संयोजक कोमल संभाकर ने कहा कि क्षेत्र में रात 9 बजे के बाद हाईवा की रफ्तार बेकाबू रहती है। अवैध पार्किंग से सड़क की चौड़ाई भी सकरी हो जाती है। इस वजह से आए दिन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो रहे है। गाड़ियों को सड़क किनारे से हटाने व हाईवा की रफ्तार रोकने की मांग प्रशासन से कई बार हो चुकी, लेकिन ध्यान नहीं दिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति निरोग रखने में कारगर; जिला स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले में 2404 मरीजों की जांच कर औषधि का वितरण किया | Ayurveda medical method is effective in keeping healthy; 2404 patients were examined and medicines were distributed at the district level free Ayush health fair.