राजनांदगांव जिले में 19 फॉर्म हुए निरस्त, नामांकन फॉर्म की जाँच में मिली त्रुटी, जोगी कांग्रेस के अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कल नामांकन भरने का अंतिम दिन था। नामांकन फॉर्म की जांच आज की गई जिसमें डोंगरगढ़ एससी, राजनांदगांव, डोंगरगांव और खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम शामिल है। जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ एससी क्षेत्र में चुनाव लड़ने 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन जमा किए थे जिसमें 6 के नाम निरस्त कर दिए गए है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अब 15 प्रत्याशी मैदान में रहेंगे। वहीं राजनांदगांव में 45 में से 41 नेताओं के फॉर्म सही पाए गए है। सिर्फ 4 निरस्त की गई है। गौरतलब है कि जांच उपरांत JCCJ यानि अमित जोगी पार्टी के उम्मीदवार का फॉर्म निरस्त हो गया है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में बड़ी पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। एक तरफ कांग्रेस से सीएम भूपेश बघेल के बाल सखा गिरीश देवांगन वहीं दूसरी ओर बीजेपी से दिग्गज नेता रमन सिंह मैदान पर उतरे हैं। साथ ही डोंगरगांव में 20 में से 15 फॉर्म को निर्वाचन अधिकारी ने सही माना है। खुज्जी की बता करें तो 14 में से 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगे। 4 के नाम निरस्त कर दिए गए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  MD-MS के लिए अधिकतम 9.98 लाख और MBBS में 7.99 लाख रुपए सालाना लगेंगे | Fees of private medical colleges increased: Maximum Rs 9.98 lakh for MD-MS and Rs 7.99 lakh for MBBS annually