
दुर्ग न्यूज़, 27 अक्टूबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने आज हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे। जुलूस में जोश से भरे कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। नामांकन रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं शामिल हुए।

इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव में इस बार 75 पार का लक्ष्य कांग्रेस ने रखा है। बीते पांच साल के शासनकाल में किये गए कार्यों की बदौलत जीत का यह आंकड़ा कांग्रेस आसानी से पार कर लेगी। भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में न विकास किया न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। किसानों के साथ बोनस को लेकर हमेशा धोखा हुआ। कांग्रेस सरकार ने किसानों सहित सभी वर्गों से किये गए वादों को पूरा किया है। कांग्रेस को इस चुनाव में सभी वर्गों का सहयोग और वोट मिलेगा। कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करेगी।
रैली की शुरूआत राजीव भवन दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए नामांकन रैली प्रारंभ हुई। नामांकन रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंथी नृत्य कलाकार साथ चलते रहे। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा दुर्ग शहर से भी बड़ी तादाद में ताम्रध्वज समर्थक रैली में शामिल हुए। रैली में मौजूद युवाओं और महिला के अलग-अलग जत्थे जोशीले नारे लगाते रहे। नामांकन रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी झुमुक लाल साहू, अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड नंद कुमार सेन,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, इरफान खान, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू,महापौर रिसाली शशि सिन्हा,सभापति केशव बंछोर, भीषम हिरवानी, डिकेंद्र हिरवानी,खुमान साहू, रिवेंद्र यादव, जिला सभापति योगिता चंद्राकार,लक्ष्मी साहू, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकार, बहादुर नेताम,अध्यक्ष ब्लॉक शहर मुकुंद भाऊ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा साहू सहित रैली में प्रमुख रूप से कांग्रेस के प्रदेश व जिला व ब्लॉक कांग्रेस, पार्षद,पंचायती राज के अंतर्गत समस्त जनप्रतिनिधि गण एवं राजीव युवा मितान क्लब,कांग्रेस के समस्त विंग के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे।

