‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ पर परिचर्चा एवं कवि गोष्ठी 29 को

Share this

 

वाल्मीकि जयन्ती और शरद् पूर्णिमा पर दो सत्रों में साहित्यिक समारोह

दुर्ग न्यूज़, 27 अक्टूबर। साहित्य सृजन परिषद्, भिलाई द्वारा आदिकवि वाल्मीकि जयन्ती और शरद् पूर्णिमा के प्रसंग में दो सत्रों में साहित्यिक समारोह का आयोजन होगा। 29 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे प्रथम सत्र में लेखक एवं पत्रकार मुहम्मद ज़ाकिर हुसैन की भिलाई के इतिहास पर लिखित पुस्तक ‘वोल्गा से शिवनाथ तक’ पर परिचर्चा होगी। छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव मुख्य वक्ता होंगे। लेखक एवं ब्लॉगर संजीव तिवारी आधार आलेख प्रस्तुत करेंगे। साहित्य-संस्कृतविद् आचार्य डॉ. महेशचन्द्र शर्मा इस सत्र की अध्यक्षता करेंगे। वहीं संचालन श्रीमती नीता कम्बोज ‘शीरी’ करेंगी।

वैकुण्ठधाम प्राचीन शिव मन्दिर मड़ोदा जलाशय नेवई, भिलाई के साहित्यिक मंच पर ही इस सत्र के बाद द्वितीय सत्र में आदिकवि वाल्मीकि एवं शरद पूर्णिमा पर केन्द्रित सरस काव्य गोष्ठी में क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जाने माने कविगण काव्यपाठ करेंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं साहित्य सृजन परिषद के अध्यक्ष एनएल मौर्य ‘प्रीतम’ ने सभी साहित्य प्रेमियों से अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमामय बनाने का अनुरोध किया है।

Share this
READ MORE  देवांगन समाज के सावन महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, "कृषि औजारों की पूजा, पौधरोपण, पारंपरिक खेल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा की प्रतियोगिताएं हुईं"