चर्च में तोड़फोड़ समेत पुलिस जवानों की पिटाई में थे शामिल, फरार आरोपियों की तलाश जारी | Police personnel involved in vandalism and beating of church, search continues for absconding accused

Share this

जगदलपुरएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
गोर्रा गांव की घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। - Dainik Bhaskar

गोर्रा गांव की घटना में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में धर्मांतरण मामले में पुलिस ने अब तक कुल 46 लोगों की गिरफ्तारी की है। इनमें 1 जनवरी को एड़का थाना क्षेत्र के गोर्रा गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद और फिर पुलिस जवानों की पिटाई करने वाले कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 2 जनवरी को नारायणपुर में चर्च में तोड़फोड़ और SP समेत पुलिसकर्मियों को मारने वाले हिंसक घटना के कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस अब भी आरोपियों की तलाश कर रही है। 1 जनवरी को जिले के गोर्रा गांव में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर आदिवासी समाज के सदस्य और धर्मांतरित परिवार के लोग बैठक कर रहे थे। इस दौरान दोनों ही पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। लेकिन, इनमें से एक पक्ष के लोग पुलिस पर ही टूट पड़े। एड़का थाना के जवानों की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग दिनों में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं कुछ फरार थे।

चर्च तोड़फोड़ की घटना में शामिल था युवक।

चर्च तोड़फोड़ की घटना में शामिल था युवक।

फरार आरोपियों में से दो आरोपी सुरेश कुमार (33) और बजनाथ उइके (32) की गिरफ्तारी शुक्रवार को की गई है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि, गोर्रा गांव की घटना के 16 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। कुछ अब भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

हिंसक घटना के एक और आरोपी को पकड़ा

इधर, 2 जनवरी को नारायणपुर जिला मुख्यालय में सैकड़ों की संख्या में उपद्रवियों ने चर्च में जमकर तोड़फोड़ की थी। साथ ही जिले के SP समेत पुलिस जवानों की पिटाई भी की थी। इस हिंसक घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड पर आई और इस मामले के सारे वीडियोज और CCTV फुटेज खंगाले गए। जिनमें अलग-अलग तारीखों में भाजपा के जिला अध्यक्ष समेत कुल 29 लोगों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी थी।

इस घटना में शामिल कुछ लोग फरार हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उनकी पहचान लगातार कर रही है। इनमें से एक आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम दिनेश सलाम (23) है। इसे भी जेल भेज दिया गया है। नारायणपुर जिले के ASP हेमसागर सिदार ने बताया कि, इन दोनों घटना में शामिल फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  Breaking: बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, अब एक हफ्ते बाद खुलेंगे