छत्तीसगढ़ में यहां हुआ शत-प्रतिशत मतदान : CEO रीना बाबासाहेब कंगाले ने दी जानकारी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 70 सीटों पर शुक्रवार 5 बजे तक हुए मतदान के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने प्रेस वार्ता लेकर अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि भरतपुर-सोनहत में तीन ऐसे अस्थायी मतदान केंद्र खोले गए जहां पांच, 12 और 23 मतदाता थे। इन तीनों मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह की कई अन्य व्यवस्था संबंधी जानकारी रीना बाबा कंगाले ने दी :

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर छत्तीसगढ़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवंबर 2023 को शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न हुआ। दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में 5 बजे तक मतदान 68.15 प्रतिशत रहा। (यह अनुमानित रूझान है क्योंकि मतदान केन्द्रों से आंकड़े प्राप्त होने में समय लगता है और इस रूझान में डाक मतपत्र से मतदान के आंकड़े शामिल नहीं है। प्रत्येक मतदान केन्द्र का अंतिम आंकड़ा सभी मतदान अभिकर्ताओं के साथ प्रारूप 17ग में साझा किया जाता है।)

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोरिया जिले के विधानसभा क्षेत्र कमांक 1 भरतपुर-सोनहत के मतदान केन्द्र कमांक 143 शेराडांड में 5 मतदाताओं के लिये अस्थायी मतदान केन्द्र, मतदान केन्द्र कमांक 139 कान्टो में 12 मतदाताओं के लिये एवं मतदान केन्द्र कमांक 162 रेवला में 23 मतदाताओं हेतु मतदान केन्द्र बनाया गया था। यह तीनों मतदान केन्द्र गुरू घासीदास नेशनल रिजर्व फारेस्ट क्षेत्र में स्थित है, जहां मतदान दलों को नदी-नालों को पार कर लंबी पैदल यात्रा करके जाना पड़ा था। इन तीनों मतदान केन्द्रों में 100 प्रतिशत मतदान पूर्ण हो चुका है। अब मतदान दल सकुशल वापसी कर रहें है।

READ MORE  मिड डे मील में मिलेट्स को मंजूरी, राज्य के प्रस्ताव को केंद्र की हरी झंडी

गरियाबंद जिले के विधानसभा क्षेत्र कमांक 55 बिन्द्रानवागढ़ में नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र पर स्थित मतदान केन्द्र कमांक 77 आमामोरा एवं 78 ओढ़ में मतदान दल नदी/नाले पार कर 7-8 किलोमीटर की पैदल यात्रा के उपरांत पहुंचा एवं मतदान उपरांत मतदान दल अब सकुशल वापसी की तैयारी में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आमामोरा में 80 प्रतिशत एवं ओढ़ में 79.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। द्वितीय चरण के मतदान हेतु मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल था। युवा वर्ग, महिलाओं, पुरूषों एवं तृतीय लिंग समुदाय सभी ने बढ़-चढ़ कर मतदान में अपनी भागीदारी निभायी है। दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों ने भी मतदान केन्द्र में आकर अपना मतदान किया है।

Share this