सप्ताह भर चंद्रा मौर्या से अमित इंटरनेशनल तक मार्ग बंद, रोड चौड़ीकरण तथा डामरीकरण काम चलेगा चौबीसों घंटे

Share this

भिलाई नगर। कल 20 नवंबर की रात से दुर्ग-रायपुर रोड होटल अमित इंटरनेशनल से चन्द्रा मौर्या चौक तक सर्विस रोड भारी वाहन/बसों के लिए प्रतिबंधित रहेगा। ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड चौडीकरण एवं डामरीकरण का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण किया जाएगा। असुविधा से बचने के लिए ओवर ब्रिज एवं परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करना उचित होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य 24 घंटे जारी रहेगा। दोपहिया एवं कार चालकों से होटल अमित के पीछे मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

 

मिली जानकारी अनुसार 20 नवंबर की रात्रि से चन्द्रामौर्या ओवर ब्रिज के नीचे रायपुर से दुर्ग मार्ग पर होटल अमित इंटरनेशनल से चन्द्रामौर्या चौक तक सर्विस रोड में डामरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। इस दौरान इस मार्ग पर भारी वाहन एवं बसों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। निर्माण एजेन्सी द्वारा इस कार्य को पूर्ण करने में एक सप्ताह का समय लगना बताया गया है।

 

रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहन चालकों को ओवर ब्रिज का प्रयोग करने एवं सेक्टर की ओर जाने के लिये पावर हाउस अण्डर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करना होगा। इसी प्रकार सेक्टर की ओर से हाईवे में आने के लिए पावर हाउस अण्डर ब्रिज एवं चन्द्रामौर्या अण्डर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करें। दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालक को होटल अमित के सामने मार्ग का प्रयोग कर चन्द्रामौर्या टाकीज के सामने की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

निर्माण कार्य के दौरान उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीश ठाकुर द्वारा निर्माण कंपनी को सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करने, वाहन डायवर्ट करने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने, रात्रि के समय उचित प्रकाश व्यवस्था रखने हेतु निर्देश दिये गये हैं। साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि सावधानीपूर्वक वाहन चालन करें।

READ MORE  भारत के लिए लाइटवेट 200 वंदे भारत ट्रेन के लिए रूस की कंपनी ने लगाई सबसे कम बोली
Share this