दुर्ग जिले के मतदाताओं का जनादेश भाजपा के साथ : जितेन्द्र वर्मा

Share this

 

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के मतदान में दुर्ग जिले की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। दुर्ग जिले की सभी सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में बनने वाली भाजपा की सरकार में दुर्ग जिले का अहम योगदान रहेगा।

 

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतदान के लिए दुर्ग जिले की जनता को साधुवाद देते हुए कहा कि दुर्ग जिले की जनता ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर भागीदारी देते हुए ऐतिहासिक मतदान कर परिवर्तन का संकेत दे दिया है। जनता ने भरपूर उत्साह दिखाते हुए खुलकर मतदान किया है, जिससे स्पष्ट रूप से यह प्रतीत हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को ही जनादेश मिलने जा रहा है।

 

श्री वर्मा ने भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर कहा कि उन्हें जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता और पार्टी के बीच में सेतु के रूप में काम करते हुए तत्परता से पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम,अभियान, और संदेश को सफलता के साथ जनता तक पहुंचाया, जिसका ही यह सुपरिणाम दिखाई दे रहा है कि न केवल दुर्ग जिले की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है बल्कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार भी बन रही है। उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षो से दुर्ग संगठन जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत और गंभीरता के साथ निभाते हुए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया, यहां तक कि कांग्रेस सरकार की लाठियों और झूठे एफआईआर से भी कार्यकर्ता भयभीत नहीं हुए और जमकर प्रतिकार किया। आज दुर्ग जिले में भाजपा के सभी प्रत्याशी अपनी विजय की ओर अग्रसर हैं, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, पीएचई मंत्री, कृषि मंत्री और कॉरपोरेशन चेयरमैन जैसे सत्ताधारी नेताओं से भरे दुर्ग जिले में कार्यकर्ताओं ने जिस साहस और प्रखरता के साथ भाजपा का परचम लहराकर कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों को उजागर किया, उसके लिए कार्यकर्ताओं का जितना अभिनंदन किया जाए, वह कम है।

READ MORE  कंपनी मे फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 60 लाख की ठगी, तीन आरोपी नई दिल्ली से गिरफ्तार
Share this