100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेता प्रकाश राज की बढ़ेगी मुश्किलें, ED ने भेजा समन

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 24 नवंबर। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता प्रकाश राज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस अभिनेता को नोटिस जारी किया है। ईडी ने प्रकाश राज को तिरुचिरापल्ली स्थित आभूषण समूह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के कथित पोंजी और धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं एक्टर

 

जांच तिरुचिरापल्ली स्थित एक साझेदारी फर्म प्रणव ज्वेलर्स के खिलाफ एक मामले से संबंधित है। एजेंसी ने उस पर 20 नवंबर को छापा मारा था और 23.70 लाख रुपये की “बेहिसाबी” नकदी और कुछ सोने के आभूषण जब्त करने का दावा किया था। प्रकाश राज (58) इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। उन्हें अगले सप्ताह चेन्नई में केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

 

बीजेपी के आलोचक हैं प्रकाश राज

 

हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में विभिन्न भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता भाजपा के मुखर आलोचक रहे हैं। ईडी का मामला तमिलनाडु पुलिस आर्थिक अपराध शाखा की एक प्राथमिकी से उपजा है। केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा, पुलिस शिकायत के अनुसार, प्रणव ज्वेलर्स और अन्य ने उच्च ‘रिटर्न’ के वादे के साथ सोने की निवेश योजना की आड़ में जनता से 100 करोड़ रुपये एकत्र किए।

Share this
READ MORE  BREAKING NEWS: देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके