युवक की घटनास्थल पर ही मौत, मृतक की पहचान नहीं;एक दिन पहले भी गई थी 2 लोगों की जान | A young man died in a road accident on National Highway-30 in Kanker, a truck hit him

Share this

कांकेरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम रतेसरा के पास हुआ। चारामा से कांकेर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर चारामा थाना पुलिस पहुंची। मृत युवक का सिर बुरी तरह से फट गया था और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सूचना भिजवा दी है और युवक की शिनाख्त के लिए लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

कांकेर में लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन एक्सीडेंट को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं कर रहा। भारी वाहनों के ड्राइवर मनमाने तरीके से इसे चलाते हैं और लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं, जिससे मौतें हो रही हैं।

मृत युवक की शिनाख्त की कोशिश जारी।

मृत युवक की शिनाख्त की कोशिश जारी।

गुरुवार शाम को हुए हादसे में हुई थी 2 लोगों की मौत

कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में भी गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार हरिचन्द नाग और बृजलाल नेताम किसी काम से भीमाडीही गांव की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिससे बृजलाल और हरिचन्द समेत दूसरी बाइक पर सवार माधव नेताम (17 वर्ष) और तिलक नेताम (27 वर्ष) को गंभीर चोट आई। चारों घायलों को तुरन्त जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान हरिचन्द और बृजलाल की मौत हो गई।

कांकेर में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों ने गंवाई जान।

कांकेर में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों ने गंवाई जान।

वहीं गंभीर रूप से घायल माधव और तिलक का इलाज जारी है, जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर जमा भारी भीड़ को हटाकर यातायात बहाल करवाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी, जिसके कारण सड़क हादसा हुआ और 2 लोगों को असमय ही अपनी जान गंवानी पड़ी।

पुलिस चला रही सड़क सुरक्षा सप्ताह

यातायात पुलिस ने 3 दिन पहले ही सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू किया है, जिसमें लोगों को हादसों से बचने सलाह दी जा रही है, लेकिन लोग अपनी स्पीड से समझौता करने को तैयार नहीं हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। बीते साल भी जिले में 309 सड़क हादसे हुए, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई। यातायात पुलिस लगातार लोगों को समझाइश दे रही है, साथ ही हादसों के ब्लैक पॉइंट पर साइन बोर्ड लगाकर भी सतर्क रहने की अपील कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  प्रदेश प्रभारी संजीव बोले- मैं गोबर बेचकर करोड़पति बने लोगों को ढूंढ रहा, बीजेपी-कांग्रेस से जनता त्रस्त | State in-charge said - I am looking for people who became millionaires by selling cow dung, girls are disappearing from Chhattisgarh