आंध्रप्रदेश के एक परिवार ने वाराणसी में की आत्महत्या, दिल दहला देने वाली वारदात, जांच में जुटी पुलिस 

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 9 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक आश्रम में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवनाथपुरा इलाके में स्थित आंध्रा आश्रम में एक दंपति और उनके दो बेटों ने आत्महत्या कर ली। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी के रहने वाले 50 वर्षीय कोंड, उनकी पत्नी लवाडिया और उनके दो बेटे राजेश और जयराज ने काशी भवन की तीसरी मंजिल पर अपने कमरे की छत से रस्सी की मदद से लटक कर आत्महत्या कर ली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुलिस ने बताया कि परिवार तीन दिसंबर को वाराणसी पहुंचा था और आज उन्हें वापस आंध्र प्रदेश के लिए निकलना था। उन्होंने बुधवार को आश्रम से अपने कमरों से चेकआउट भी किया था। आज सुबह आश्रम के कर्मचारियों ने उनके शव देखे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन जारी रखा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़