कार और ट्रक में भयानक टक्कर, शादी से लौट रहे 6 लोगों की मौत 

Share this
  • दुर्ग न्यूज़, 16 दिसंबर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। उन्होंने बताया ‘‘कार सवार सात लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन से लदे ट्रक से टकरा गया।”

पुलिस अधिकारी ने बताया ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हुई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।” उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this
READ MORE  Big News: महादेव एप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को दुबई में किया गया नजरबंद, रेड कॉर्नर नोटिस पर यूएई सरकार ने लिया एक्शन