

दुर्ग न्यूज़, 21 दिसंबर। विधानसभा में दुर्ग ग्रामीण से निर्वाचित भाजपा विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली। यहां अधिकांश विधायकों ने हिंदी और संस्कृत में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। वहीं विधानसभा में छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ लेकर अपनी मातृ भाषा का सम्मान बढाया है। विधायक ललित ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका संरक्षण छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यगणों को प्राप्त होगा और हम सब मिलकर विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में सदन के नेता के रूप में शपथ ली।

