केबिनेट विस्तार का इंतजार खत्म, कल ये 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Share this

दुर्ग न्यूज़, 21 दिसंबर। विष्णुदेव साय कैबिनेट का कल विस्तार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया है कि शुक्रवार को कुल 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। पहले से मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 9 मंत्री शपथ लेंगे, इस तरह मंत्रिमंडल में कुल संख्या 12 हो जायेगी। 1 मंत्री बाद में घोषित होंगे। जिन 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेना है, उनमें बृजमोहन अग्रवाल,ओपी चौधरी, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जैसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि विभाग का बंटवारा बाद में होगा। कल सिर्फ मंत्री पद का शपथ लेंगे। बता दें कि मंत्री पद में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। सरगुजा संभाग को मुख्यमंत्री समेत कुल 3 मंत्री मिले हैं। वहीं सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आते हैं, जबकि सरगुजा संभाग से मंत्री रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जैसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े भी बनेगी। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग के भटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े आती हैं। वहीं सरगुजा संभाग के मनेंद्रगढ़ से श्यामबिहारी जायसवाल चुनाव जीतकर आये हैं। रामानुजगंज विधानसभा सीट से रामविचार नेताम विधायक निर्वाचित हुए है। इस बार सरगुजा संभाग की 14 की 14 सीटें बीजेपी ने जीती हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पेज पर लिखा था-बनावटी साधुओं के विषय में चर्चा करें, अविमुक्तेश्वरानंद भड़के; बोले-अंग्रेजी पढ़कर बच्चा ईसाई हो जाएगा | Shankaracharya Avimukteshwaranand tore CG board book, Kawardha News, Chhattisgarh News