हिट एंड रन के नए कानून को लेकर ड्राइवरों की हड़ताल जारी, पेट्रोल के लिए पंपों पर मारामारी 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 2 जनवरी। हिट एंड रन के नए कानून को लेकर जहां सोमवार को प्रदेश भर में सवारी और मालवाहकों के पहिये थमे रहे वहीं आज दूसरे दिन यानि मंगलवार को भी ड्राइवर हड़ताल हैं। उन्होंने तीन दिन बंद का आह्वान किया है। जाहिर है परिवहन संघ के इस फैसले से आम लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देशव्यापी इस हड़ताल से देशभर में अफरा तफरी का माहौल है। नए क़ानून की पेचीदगी से नाराज ड्राइवर संघ ने पूरी तरह काम बंद करते हुए सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। देखना होगा कि सरकार की तरफ से अब इस पूरे मसले पर क्या जरूरी कदम उठाये जाते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अधिकतर देखा गया है कि कोई भी ट्रक या डंपर चालक किसी भी व्यक्ति को कुचलकर भाग जाता था अगर पुलिस उसको पकड़ लेती थी तो थाने से ही जमानत हो जाती थी। इसके अलावा 2 साल कैद का भी प्रावधान था, लेकिन सरकार ने इस कानून को संशोधित कर दिया है। हिट एंड रन मामले में अब वाहन चालक को 10 साल की सजा होगी। इसके अलावा 7 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। सरकार के इस फैसले के बाद पूरे देश के ट्रक और डंपर चालक परेशान हैं। इनका कहना है कि यह सरासर गलत है। सरकार को यह कानून वापस लेना होगा। मंगलवार को भी सुबह से पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। दुर्ग – भिलाई के कुछ पंपों पर स्टाक भी समाप्त हो गया है। इस बीच वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का बयान भी आया है कि लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जिले में डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है।

READ MORE  शराब घोटाला: ED ने अटैच की पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत सभी आरोपियों की ₹205.49 करोड़ की संपत्ति 
Share this