दुर्ग न्यूज़, 2 जनवरी। महादेव आनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने पूरक चालान पेश किया है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश यह परिवाद 1800 पन्नो का है। परिवाद में पांच और आरोपियों के नाम जोड़कर पेश किया गया है। भीम सिंह यादव,असीम दास, शुभम सोनी और अनिल अग्रवाल समेत रोहित गुलाटी को भी परिवाद में आरोपी बनाया है। बीते अक्टूबर में अभियोजन ने परिवाद पेश किया था। परिवाद में 6 हजार करोड़ रुपयों के घोटाले का खुलासा किया गया है। इस पूरक चालान पर 10 जनवरी को बहस होगी।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
