Big News: राजधानी के पैकेजिंग फैक्ट्री में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मारी रेड, 2.66 करोड़ जब्त

Share this

दुर्ग न्यूज़, 2 जनवरी। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सोमवार को रायपुर बोरियाकला स्थित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में छापा मारकर 2.66 करोड़ का स्टॉक जब्त किया। फैक्ट्री मालिक के घर की तलाशी लेने पर 2.88 करोड़ रुपए कैश भी मिला। अफसरों को इनपुट मिला था कि रायपुर में कई जगहों पर तंबाकू और गुटखा की अवैध फैक्ट्री चल रही है। इनमें करोड़ों के टैक्स की हेराफेरी की जा रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गुटखे की पैकेजिंग का काम भी शहर के कई जगहों पर हो रहा है। सेंट्रल जीएसटी के अफसरों को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद विभाग की टीम ने धमतरी रोड पर स्थित मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स बोरियाकला में छापा मारा। बाहर से देखने पर यह सामान्य प्रिटिंग प्रेस जैसा दिखाई देता है। मगर यहां अंदर फैक्ट्री में तंबाकू, पान मसाला ब्रांड के लिए पैकेजिंग बनाई जा रही थी। अधिकारियों ने फिल्म, फॉइल, स्ट्रिप्स, प्लास्टिक का कच्चा माल जब्त किया है। यहां पैकेजिंग का निर्माण और सप्लाई पूरी तरह से गुप्त तरीके से किया जा रहा था। जिसकी खबर आसपास के लोगों को भी नहीं थी। गुटखे की पैकेजिंग के रैपर को प्रिंट कर दूसरे राज्यों में भी भेजा जा रहा था।

Share this
READ MORE  महमरा घाट, ठगडा बांध एवं नगर चौपाटी में ओपन कला मंच व डोम निर्माण की मांग, शहर में सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने विधायक-महापौर का ध्यानाकर्षण