Big Accident: असम के डेरागांव में ट्रक से भिड़ी बस, 14 लोगों की मौत, 27 गंभीर रूप से घायल

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 जनवरी। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को ले जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 

पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि बस का सफर सुबह तीन बजे शुरू हुआ था। रास्ते में ही कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

Share this
READ MORE  तिरूअनंतपुरम एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग 🛑 सभी 168 यात्री सुरक्षित