दिल्ली, विशाखापट्टनम रूट पर चलने वाली ट्रेनों का बदला रूट

Share this

दुर्ग न्यूज़, 3 जनवरी। दिल्ली और विशाखापटनम रूट पर चलने वाली 8 ट्रेनों का रूट बदला गया है। सिकंदराबाद और विजयवाड़ा रेल मंडल में रेल लाइन विस्तार के कारण इन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, एक से 12 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा, जिसकी वजह से 12 दिनों तक 8 ट्रेनें रायपुर और नागपुर होकर गुजरेगी। रूट में बदलाव की वजह से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के यात्रियों को आवाजाही में आसानी होगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जिन ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। उनमें विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस, विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस, पुरी–ओखा एक्सप्रेस, ओखा-पुरी एक्सप्रेस, विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस शामिल हैं।

Share this
READ MORE  Breaking: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक MS स्वामीनाथन को मिलेगा भारत रत्न, मोदी सरकार ने किया ऐलान