क्लिनिक के भीतर फंदे में लटकी मिली युवती, फोन पर किसी फ्रैंड से हुआ था झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Share this

दुर्ग न्यूज,  15 जनवरी। सेक्टर-6 ए मार्केट भिलाई स्थित एक निजी क्लिनिक में काम करने वाली युवती की लाश मिली है। 20 वर्ष की शिल्पी ठाकुर का शव क्लिनिक के ऊपर बने एक रूम में फंदे पर लटकता मिला है। मृतका की बड़ी बहन भी इसी क्लिनिक में काम करती है।
क्लिनिक संचालक डॉक्टर वर्मा ने पुलिस को बताया कि करीब तीन महीने से शिल्पी यहां काम कर रही थी। शनिवार शाम बड़ी बहन श्वेता को वो नजर नहीं आई। उसने श्वेता का कॉल भी रिसीव नहीं किया। बहन को लगा कि वो घर चली गई होगी। क्लिनिक में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर वर्मा ने बताया कि शिल्पी के फोन नहीं उठाने के बाद हम क्लिनिक बंद कर घर चले गए। जिसके बाद रात को उन्हें फ़ोन आया कि शिल्पी अभी तक घर नहीं पहुंची है। श्वेता ठाकुर ने फोन कर अंदेशा जताया कि क्लिनिक की चाबी शिल्पी के पास ही रहती है, कहीं शिल्पी क्लिनिक में ही तो नहीं रह गई। इसके बाद जब क्लिनिक जाकर देखा तो पता चला कि ऊपर का एक कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक है।क्लिनिक में जाकर शिल्पी को जब कॉल किया गया तो मोबाइल की आवाज उस रूम के अंदर से आ रही थी। डॉक्टर और शिल्पी के पिता के साथ पास के कुछ लोगों ने मिलकर रूम का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर शिल्पी की लाश फंदे पर लटकती मिली। परिजनों और डॉक्टर से पूछताछ में पता में चला है कि शिल्पी का किसी से फोन पर झगड़ा हो रहा था। उनको लगा कि किसी फ्रेंड से कोई मामूली बात हुई होगी इसलिए उस पर ध्यान नहीं दिया गया। फिलहाल रात में सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Share this
READ MORE  १५ महीने में दुर्ग का नक्शा बदलने वाले मंडावी को निगम परिवार ने दी विदाई