सरकार बनते ही वादों पर अमल शुरू, पूरी होंगी सारी घोषणाएं – विष्णुदेव साय, विपरीत धारा में भी काम कर परिणाम दिखाना जानते हैं भाजपा कार्यकर्ता- किरण देव

Share this

दुर्ग में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 7 जनवरी। दुर्ग में भाजपा के संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के तमाम राष्ट्रीय और प्रदेश के नेताओं ने शामिल होकर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष से भाजपा ने जनता की सेवा करने का अवसर पाया है। कांग्रेस के 5 सालों के शासन में ही जनता में त्राहि त्राहि मच गई। भाजपा सरकार के अस्तित्व में आते ही छत्तीसगढ़ में घोषणा पत्र के वादों पर अमल शुरू हो गया है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के मौके पर प्रदेश के किसानों को 2 साल का रुका हुआ बोनस दिया गया। पहली कैबिनेट मीटिंग में ही प्रदेश के 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के निर्णय को लागू किया गया, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने रोक कर गरीबों के साथ छल किया था। प्रदेश के मेधावी और होनहार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली पीएससी परीक्षा पर सीबीआई की जांच कराई जा रही है।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जनता भाजपा को आशीर्वाद देने को तैयार है, भाजपा के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाएं और मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की लागू की गई योजनाओं को बताएं। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अभिनंदन का है, कार्यकर्ताओं ने जितनी मेहनत भूपेश सरकार को उखाड़ने में की है, उसके लिए कार्यकर्ताओं की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। भाजपा कार्यकर्ता विपरीत धारा में भी काम करके परिणाम दिखाना जानते हैं।

READ MORE  मुख्यमंत्री बघेल करेंगे दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात, 4 को जयंती स्टेडियम भिलाई के पास आयोजन 

 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि 500 सालों से भगवान श्री रामचंद्र की जन्मस्थली में मंदिर के लिए संघर्ष चलता रहा लेकिन उसका सार्थक परिणाम आने वाली 22 जनवरी को दिखेगा जब अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। देश की जनता का बरसों पुराना सपना मोदी सरकार ने पूरा किया है।

 

मंच पर अतिथियों में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, रामप्रताप सिंह, मधुसूदन यादव, विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, पवन साहू, रमशीला साहू, राजीव अग्रवाल, कोमल जंघेल, दिनेश गांधी, बृजेश बिचपुरिया, ओमप्रकाश जोशी, कृष्णकांत पवार, रमेश पटेल, मदन साहू, घम्मन साहू, अशोक साहू, देवलाल ठाकुर, वीरेंद्र साहू, राकेश यादव, गीता घासी साहू, यशवंत जैन उपस्थित थे।

 

संभागीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का मंच संचालन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने किया।

 

समारोह को सांसद संतोष पाण्डेय, मंत्री दयालदास बघेल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, भूपेंद्र सवन्नी, अवधेश चंदेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, भावना बोहरा, लाभचंद बाफना, सांवलाराम डहरे ने संबोधित किया।

Share this