दस दिवसीय लोक वाद्य कार्यशाला शिविर 5 से, लोकवाद्य बनाना सिखाएंगे और कला का प्रदर्शन भी 

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 जून। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से 10 दिवसीय लोक वाद्य कार्यशाला शिविर का आयोजन संग्रहालय परिसर कुहुकी कला ग्राम मरोदा सेक्टर मैत्री बाग चौक के बाजू में 5 जून से रखा गया है। आयोजक व प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय ने बताया कि इस कार्यशाला में बस्तर से सिबो कश्यप बेल मेटल, बुशचंद मिट्टीकला, रामदास लोहार लौहशिल्प कला, खैरागढ़ से पन्नालाल काष्ठ कला, राजनांदगांव से विजय लाल, बालोद से डोरीलाल रुंजु प्रशिक्षण, लोहारा से दीपक तारम काष्ठ कला एवं बालोद रनचिरई से राम कुमार पाटिल तंबूरा का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम 4 से 7.30 बजे तक चलेगी। कार्यशाला पूरी तरह नि:शुल्क है, वहीं समापन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

Share this
READ MORE  सड़कों को केटल फ्री करने बनाएं कार्ययोजना, निर्माणाधीन अधूरे कार्यो को शीघ्र करें पूर्ण, कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश