CG के दुर्ग सहित 8 जिलों में लू की चेतावनी, 10 जून तक प्री मानसून की बारिश की उम्मीद

Share this

दुर्ग न्यूज, 3 जून। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू की चेतावनी दी है। राजधानी रायपुर व दुर्ग सहित 8 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों तक प्रदेश में लू की चेतावनी दी है। इनमें राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, जांजगीर चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली आदि मैदानी जिले शामिल हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे धीरे कई प्रदेशों में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी शनिवार की सुबह से कई जिलों में बारिश देखने को मिली। इससे तापमान में गिरावट आया है और गर्मी से राहत भी लोगों को मिली है। रायपुर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। रायपुर, बिलासपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी आने वाले 24 घंटो के दौरान हो सकती है। प्री मानसून के 10 जून के बाद आने की संभावना है। मुख्य मानसून 15 जून के बाद आने का अनुमान है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  जब-जब नारी का अपमान होगा, तब-तब महाभारत और रामायण होती रहेगी, श्री एकांतेश्वर महादेव कथा के पांचवें दिन पंडित प्रदीप मिश्रा