बालोद से वृंदावन जा रही तीर्थ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, कोहरे के कारण बलरामपुर के खरहरा नदी के पास हुई घटना

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 10 जनवरी। घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन जा रही टूरिस्ट बस विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं घायल हुए हैं। सभी को प्रारंभिक इलाज के लिए वाड्राफनगर के सिविल अस्पताल में पुलिस की मदद से भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे।

 

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से श्रद्धालुओं को लेकर मंगलम बस वृंदावन जा रही थी। इस दौरान बलरामपुर जिले के खरहरा नदी के समीप वाड्रफनगर पुलिस चौकी के अंतर्गत विजिबिलिटी कम होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही वाहन के कारण टूरिस्ट बस पलट गई। हादसे में बस में सवार कुछ लोगों को हलकी-फुलकी चोट लगी है। सभी घायलों का प्रारंभिक इलाज वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।

 

मामले में वाड्रफनगर पुलिस चौकी के डाकेश्वर सिंह ने बताया कि बस में जितने भी लोग बस सवार थे। उन लोगों को वाड्रफनगर लाया जा रहा है और घायलों का भी समुचित इलाज कराया जा रहा है। ठंड और कोहरे के कारण यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है। इसलिए एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं को भी ठंड से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this
READ MORE  मोदीजी का बुलावा विधायक रिकेश होंगे आज रात दिल्ली रवाना, दुर्ग लोकसभा में वैशाली नगर की सबसे बड़ी लीड पर मोदी 3.0 शपथ ग्रहण समारोह का भी आया न्यौता