इंदौर ने स्वच्छता में फिर मारी बाजी, देश भर में बना No-1 , सातवीं बार जीता ये अवार्ड

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 जनवरी। मध्यप्रदेश की मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर ने एक बार फिर स्वच्छता में पहला स्थान हासिल किया है। स्वच्छता सर्ववेक्षण में देश भर में इंदौर शहर को नंबर वन स्थान मिला है। इंदौर ने सातवीं बार स्वच्छता में बाजी मारी है। इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहरों में 7 स्टार रेटिंग मिला है। नंबर-1 आने के बाद 56 चाट चौपाटी पर सफाई कर्मियों ने जश्न मनाया। इंदौर के अलावा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, महू कैंट, बुधनी, अमरकंटक, नौरेजाबाद को भी स्वच्छता में अवॉर्ड मिला है।

 

सीएम मोहन ने इंदौरवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने “स्वच्छता सर्वेक्षण में सातवीं बार इंदौर के प्रथम आने पर मध्यप्रदेश और इंदौरवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा इंदौरवासियों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है। स्वच्छता की इस सबसे बड़ी उपलब्धि पर मैं समस्त प्रदेशवासियों एवं स्वच्छता के कार्य में लगी पूरी टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं एवं अपील करता हूं कि स्वच्छता के लिए आपका यह जुनून कभी कम न हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए पीएम मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सदैव कटिबद्ध है।

 

ये रही उपलब्धियां

 

नगर निगम ने नो थू-थू अभियान चलाया

वार्ड 49 के तिलक नगर क्षेत्र में बैकलेन में पोहा पार्टी

Internship with Mayor जैसे नवाचार किए

READ MORE  पुरी में आज जगन्नाथ रथ यात्रा, भगवान को मंदिर से बाहर लाने की तैयारियां शुरू, लाखों भक्त पहुंचे जगन्नाथ पुरी

मूसाखेड़ी क्षेत्र के सूखे नाले में भजन संध्या का आयोजन

Single plastic फेयरवेल पार्टी

Share this