कांग्रेस के राम मंदिर का न्यौता ठुकराने पर सचिन पायलट ने दिया बयान…‘धर्म की आड़ में राजनीति कोई स्वीकार नहीं करेगा’

Share this

दुर्ग न्यूज़, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट आज से दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का स्‍वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम के न्‍यौता ठुकराए जाने के सवाल पर कहा, राजनीति और धर्म को अलग-अलग रखना चाहिए। अगर धर्म की आड़ में राजनीति हो रही है तो उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सचिन पायलट ने कहा कि हम जनता के मुद्दों, विकास, शिक्षा, रोजगार पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। भावनात्मक मुद्दों के आड़ में वोट लेना भाजपा की परंपरा रही है। कोई कभी भी मंदिर जा सकता है लेकिन इस तरह का जो राजनीतिकरण हो रहा है उसे कांग्रेस पार्टी ने गलत माना है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  विधायक रिकेश के बड़े भाई की बिगड़ी तबियत, आईसीयू में 24 घंटे से हैं अचेत, झारखंड से एक दिन के लिए विधायक की भिलाई वापसी