भिलाई भाजपा के न‌ए अध्यक्ष महेश वर्मा और बालोद के पवन साहू, जिला अध्यक्षों की न‌ई नियुक्ति, देखिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 31 जनवरी। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने चार जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार पवन साहू को बालोद, प्रकाश बैस को धमतरी, श्याम नारंग रायपुर ग्रामीण और महेश वर्मा को भिलाई जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

 

भाजपा ने भिलाई जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर चार बार के पार्षद महेश वर्मा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया पर कोषाध्यक्ष के संज्ञान के बिना जिला भाजपा के खाते से पैसे निकालने का आरोप लगा था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव से एक साल पहले ही भिलाई जिलाध्यक्ष के पद में बदलाव किया था।

Share this
READ MORE  निकाह कबूल घर लाया और रिशेप्शन के पहले ले ली जान, दुल्हा दूल्हन दोनों की मौत