मोबाइल टावर कंपनियों पर 83 लाख बकाया, बिजली बंद कर सील करेंगे, अनुज्ञा, नवनीकरण व अंतर राशि जमा नहीं किया 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 02 फरवरी। भिलाई निगम अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने लगातार कार्रवाई कर रही है। निगम मे देय करो की राशि को पटाने मे हीला हवाला करने वालो के विरूद्ध बडी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। सम्पत्तिकर वसूली हेतु मुनादी करवाया जा रहा है। बडे बकायादारों से सम्पर्क कर राजस्व अमला उन्हे नोटिस दे रहे ताकि समय मे राशि जमा कर दे और कुर्की जैसी कार्रवाई से बचें।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इसी कडी मे निगम क्षेत्र में संचालित मोबाइल टाॅवर कम्पनी द्वारा अनुज्ञा शुल्क, नवनीकरण शुल्क तथा अनुज्ञा शुल्क के अंतर की राशि जमा नहीं किया जा रहा है। अब इनके विरूद्ध निगम प्रशासन सख्त कदम उठाते हुए मोबाइल टाॅवर को सीलबंद करने की कार्यवाही करेगा। भिलाई निगम क्षेत्र में अलग अलग नेटवर्क कंपनी के टाॅवर है, इनमें 7 कंपनी के 43 टाॅवर की राशि जमा नहीं हुई है। निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता को टाॅवर से बिजली काटने हेतु पत्र लिखा है। भिलाई में संचालित मोबाइल टाॅवर के एजेंसी द्वारा निगम को देय राशि जमा नहीं किया जा रहा है, शुल्क जमा कराने हेतु समय समय पर नोटिस / डिमांड प्रेषित किया गया है, किन्तु अब तक राशि जमा नहीं कराई गई है। अब निगम 15, 16 एवं 19 फरवरी को मोबाइल टाॅवर का बिजली कनेक्शन विच्छेदन करने सहित उक्त स्थल पर लगे टाॅवरों को हटाने /सीलबंद करने की कार्यवाही करेगी और इस पर होने वाले व्यय राशि की वसूली उक्त कम्पनी से की जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

7 कंपनी से 83 लाख बकाया 

 

READ MORE  YOGI TREND : भिलाई वैशाली नगर क्षेत्र में अपराधियों के घर चलेगा बुलडोजर, पुलिस के साथ खुद पेट्रोलिंग पर निकलेंगे विधायक रिकेश सेन,

भवन निर्माण अधिकारी हिमांशु देशमुख ने बताया कि भिलाई के 7 टाॅवर कंपनी द्वारा निगम को देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है। निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ऐसे 43 टाॅवर है, जिनका बकाया राशि 83,86,856रूप‌‌ए है। आयुक्त के निर्देशानुसार बिजली कनेक्शन विच्छेदन सहित टाॅवर स्थल को सीलबंद की कार्रवाई की जाएगी।

Share this