आईटी की छापेमार कार्रवाई आज भी जारी…करोड़ों नगदी, जेवर और अहम दस्तावेज जब्त

Share this

दुर्ग न्यूज़, 2 फरवरी। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (Income Tax) की पिछले तीन दिनों से कार्रवाई जारी है। आईटी की टीम ने बुधवार की सुबह प्रदेश भर में 45 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश के बड़े कारोबारियों और बिल्डर्स के ठिकानों पर IT की छापेमार कार्रवाई जारी है। आईटी की टीम ने करोड़ों रुपये नगदी समेत, जेवर और अहम दस्तावेज जब्त किये हैं। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है। जिसमें चौहान बिल्डर्स, प्रदीप जैन, विजय जैन, संदीप जैन, पप्पू बंसल, चंद्रभान शेरवानी समेत अन्य के 47 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इन छापेमारी कार्रवाई में आयकर विभाग के सीनियर ऑफिसर भोपाल से रायपुर पहुंचे हुए हैं। बलरामपुर के राजपुर में पूर्व खाद्यमंत्री के निज सहायक समेत रायपुर के एमएलए कॉलोनी स्थित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने रेड में 2 करोड़ से अधिक नगदी, आभूषण समेत अहम दस्तावेज जब्त किये हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर पड़ा आईटी का छापा

 

31 जनवरी की तड़के आयकर विभाग ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर पर भी आईटी की टीम पहुंची है। वहीं रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर, तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों और दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में छापा पड़ा।

READ MORE  अरूण बोले- पलाश चंदेल को फंसाने रची साजिश, षडयंत्र ऐसा कि जांजगीर की महिला और रायपुर में FIR | Arun said - conspiracy hatched to trap Palash Chandel, such a conspiracy that the woman of Janjgir and the FIR in Raipur

 

बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में भी आईटी की टीम ने दबिश दी। दुर्ग ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची। साथ ही भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान नंबर 32/8 निवासी एसके केजरीवाल के घर आईटी की टीम ने छापा मारा है।

Share this