भाजपा विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र के विषय में हुई चर्चा, मूणत विधायक दल के मुख्य सचेतक 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 04 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयालदास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, सहित भाजपा विधायक मौजूद रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बैठक के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने सभी विधायकों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि विधायकों का दायित्व क्या है, जनता के साथ और कार्यकर्ताओं के साथ कैसे संबंध होना चाहिए, विधायकों का संगठन के प्रति क्या दायित्व है और अच्छा विधायक बनने के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए। जो पार्टी के विचार परिवार के लोग हैं उनसे हमारे कैसे संबंध होने चाहिए इस बारे में मार्गदर्शन दिया। साथ में आज विधायक दल के मुख्य सचेतक राजेश मूणत और सचेतक लता उसेंडी और सुशांत सिंह को घोषित किया गया। विधायक कल की बैठक में विधायक गणों के सुझाव लिए गए विधायकों को यह भी बताया गया कि राज्यपाल के भाषण पर क्या बोलना है, कैसे बोलना है। बजट सत्र में कैसे भाग लेना है कैसे प्रश्न लेना है इन सब चीजों की जानकारी विधायकों को दी गई। विधायक दल की बैठक में शिव प्रकाश के साथ-साथ पार्टी के संगठन महामंत्री पवन ने भी संबोधित किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बैठक पश्चात प्रेस ब्रीफ में पत्रकारों के सवालों का मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब दिया। बजट सत्र में सत्ता पक्ष की किस तरह तैयारी है ? बृजमोहन ने कहा पूरी तैयारी है क्योंकि अभी जो प्रश्न आएंगे वह पूर्व सरकार के काले कारनामों के आएंगे। अभी सुझाव और कार्य प्रणाली विधायकों के दायित्व कर्तव्य पर चर्चा हुई है।

READ MORE  सभी जिलों के संविदाकर्मी कार्यालय छोड़कर निकले, 26 जनवरी के बाद बड़े आंदोलन की तैयारी | 45 thousand employees of all the districts left the office, if they are not regular till 26 then big preparation is done

राहुल गांधी की 8 फरवरी को यात्रा के संबंध में सवाल पर कहा कि राहुल गांधी राहु कल में आ रहे हैं, बजट अभिजीत काल में आ रहा है।

कांग्रेस कह रही है हम पहले लोकसभा के प्रत्याशी घोषित कर देंगे, भाजपा पीछे रह जाएगी ?

इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जिस दिन कांग्रेस तय कर लेगी उस दिन बताइएगा। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने कहा था हम पहले प्रत्याशी घोषित कर देंगे लेकिन वह पीछे रह गए। कांग्रेस में सब कुछ तय करना इतना आसान नहीं है।

Share this