राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का अवार्ड

Share this

 

दुर्ग न्यूज़, 08 फरवरी। कमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2023 का आयोजन दिल्ली में किया गया। भारतीय संसदीय समूह (आईपीजी) द्वारा राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद अवार्ड से सम्मानित किया गया। वे एक ही समय में सांसद, विधायक और महापौर रहीं हैं। उन्होंने राजनीति में कई कीर्तिमान भी स्थापित किए हैं। राजनीति में अपनी अलग छवि रखने वाली सरोज पाण्डेय को भाजपा ने 2004 से 2008 तक छत्तीसगढ़ प्रवक्ता का पद दिया। उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य युवा मोर्चा महामंत्री का पद भी दिया। सरोज पांडेय का नाम एक ही समय में महापौर, विधायक व सांसद के निर्वाचित प्रतिनिधि के दायित्व निर्वहन के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 2010 में दर्ज है।

 

लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड हर साल लोकसभा और राज्यसभा के विभिन्न सांसदों को उनकी विशिष्ठता के लिए दिया जाता है।

सुश्री पाण्डेय दुर्ग शहर की दो बार महापौर बनीं। इस चुनाव में जीत दर्ज कर हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने वाले महापौर का खिताब भी अपने नाम किया। सरोज पाण्डेय ने महापौर के दूसरे कार्यकाल में सर्वश्रेष्ठ महापौर का पुरस्कार भी जीता। सरोज पाण्डेय दुर्ग के वैशाली नगर विधानसभा से भारी मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद 8 दिसंबर 2008 से 2009 तक विधायक रहीं। भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया यहां से भी जीत दर्ज की और 2009 से 2014 तक लोकसभा सांसद रहीं।

 

बतौर राजनीतिज्ञ अपनी अलग छवि रखने वाली सरोज पाण्डेय ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में 2008 से 2012 तक राष्ट्रीय महामंत्री का पद आपने संभाला। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में 2012 से 2014 तक रहीं। उन्हें 2014 से 2019 तक एक बार फिर से राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा बनाया गया।

READ MORE  भारत में बनने लगी AK-203 राइफल, भारतीय सेना को कैसे पहुंचाएगी फायदा... जानिए खासियत
Share this