भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

Share this

दुर्ग न्यूज़, 08 फरवरी। कोयला घोटाले में फंसे भिलाई नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दायर हुई है। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें नोटिस जारी किया है। यह याचिका भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने अधिवक्ता शैलेन्द्र शुक्ला के माध्यम से दायर की है। इस याचिका में देवेंद्र यादव के निर्वाचन को हलफनामे में संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आपराधिक मामला छिपाने के आधार पर चुनौती दी गई है। प्रेम प्रकाश पांडेय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ निर्मल शुक्ला ने देवेंद्र यादव की विधायकी समाप्त करने की मांग अदालत से की है। पूरे मामले को सुनने के बाद न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च तय की है। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि आपराधिक मामलों और संपत्ति की जानकारी को दबाया जाना जन प्रतिनिधि कानून, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है जिससे उम्मीदवार का निर्वाचन अवैध हो जाता है।

 

वहीं मामले की सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की और से मौजूद वकील राकेश झा ने कोर्ट में आवेदन देकर चुनाव के बाद सील किए गए EVM मशीन और VVPAT को रिलीज करने मांग उठाई है।

Share this
READ MORE  गैंगरीन होने पर घर से निकाला, अंतिम संस्कार किया; बेटा बोला-इलाज करवाकर थक गया था | In Gariaband district, the sons performed the last rites of the father alive, due to gangrene, the sons took the father out of the house and made a hut near the crematorium