दुर्ग न्यूज़, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता करन खान ( ताहिर ) को आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा किडनी ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
हास्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञ डा नवीन राम दारूका ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर एमओयू पर हस्ताक्षर कराया है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
हास्पिटल के ब्रांड एंबेसडर करन खान ने कहा है कि आरोग्यम में किडनी से संबंधित रोगों का इलाज आधुनिकतम और बेहतरीन तकनीक से हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे अस्पताल और किडनी के मरीज के बीच एक सेतु की तरह काम करेंगे। उनकी ओर से अस्पताल भेजने पर मरीजों का प्राथमिकता से उपचार होने के साथ छूट भी प्रदान किया जाएगा। यह अवसर प्रदान करने के लिए उन्होंने डॉ दारूका सहित समस्त चिकित्सक और स्टाफ का आभार व्यक्त किया है।
