अमिताभ बच्चन के बैंक अकाउंट में है 120 करोड़ , राज्यसभा नामांकन में जया बच्चन ने दिया संपत्ति का ब्यौरा

Share this

दुर्ग न्यूज़ डेस्क, 16 फरवरी। पांचवीं बार राज्यसभा सांसद बनने की तैयारी कर रही जया बच्चन ने राज्यसभा नामांकन के दौरान चुनावी हलफनामे में अपनी सपंत्ति को लेकर एक बड़ी जानकारी दी। उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। जिसमें हलफनामे से पता चला है कि एक्ट्रेस और अमिताभ बच्चन की संयुक्त संपत्ति ₹1578 करोड़ है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

साल 2022 और 2023 में जया बच्चन की नेटवर्थ 1 करोड़ 63 लाख 56 हजार 1 सौ 90 रुपये थी। वहीं, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ 2 अरब, 73 करोड़, 74 लाख 96 हजार 5 सौ 90 रुपये रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, जया बच्चन के खाते में 10 करोड़ 11 लाख 33 हजार 172 रुपये रुपये और अमिताभ बच्चन के खाते में 120 करोड़ 45 लाख 62 हजार 83 रुपये जमा हैं। वहीं, 849.11 करोड़ की चल और 729.77 करोड़ की अचल संपत्ति है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि जया बच्चन पॉलिटिकल पार्टी समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं। वो चार बार राज्यसभा में सांसद बन चुकी है अब वह पांचवीं बार राज्यसभा जाने को तैयार हैं। जया बच्चन ने चुनाव से पहले राज्यसभा में पांचवें कार्यकाल के लिए हाल ही में नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस हलफनामे में उन्होंने अपने और पति अमिताभ बच्चन की संपत्ति की जानकारी दी है।

Share this
READ MORE  जशपुर के जागेश्वर यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित