स्वास्थ्य विभाग में 5 हजार से ज्यादा पदों पर पीएससी और व्यापम के जरिए होगी भर्ती : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

 

० डिग्री हासिल करने वाले 246 एमबीबीएस एवं 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों को दी गयी नियुक्ति, इनमें से पचास फीसदी की नियुक्ति बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए

 

० एमबीबीएस एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों को आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर मिलेगी नियुक्ति

दुर्ग न्यूज़, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में मेडिकल आफिसर्स एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी है कि हाल ही में अपनी डिग्री पूरी करने वाले 246 एमबीबीएस डाक्टरों को मेडिकल आफिसर के पद पर तथा 21 डाक्टर्स को विशेषज्ञ चिकित्सक के तौर पर पदस्थ किया गया है। इनमें से पचास फीसदी चिकित्सक बस्तर एवं सरगुजा संभाग में दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देंगे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत किसी भी हास्पिटल में जहां भी खाली पद है उसके विरूद्ध यदि कोई भी एमबीबीएस डाक्टर या विशेषज्ञ डाक्टर आवेदन करते हैं तो उन्हें 24 घंटे के भीतर राज्य शासन से नियुक्ति मिलेगी।

 

श्री जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में निचले कर्मचारियों से लेकर चिकित्सकों के 5 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं जिन्हें जल्द ही व्यापम और पीएससी के माध्यम से भरा जाएगा।

 

श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक डाक्टरों की नियुक्ति होने जा रही है ताकि आम लोग एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वालों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकें।

READ MORE  भाजपा के वन यूथ-20 बूथ के जवाब में कांग्रेस चलाएगी बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो मुहिम | BJP had run One Youth-20 booths, now Congress will also run Jodo-Jodo booth campaign, women will get responsibility in the organization
Share this