

दुर्ग न्यूज़ (रायपुर /दिल्ली), 17 फरवरी। दिल्ली में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन भारत मंडपम प्रगति मैदान में शुरू होगा। जिसमें शामिल होने के लिए सीएम विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल, विधायक, प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारी समेत सत्ता और संगठन से जुड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। अधिवेशन में विधायकों को अकेले, वहीं मंत्रियों के स्टाफ को साथ लाने की अनुमति है। छत्तीसगढ़ से अधिवेशन में शामिल होने के लिए करीब 330 नेता पहुंचे हैं।

बीजेपी इस अधिवेशन में पिछले एक साल में किए कार्यक्रमों और कार्ययोजना की समीक्षा करेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति पर चर्चा होगी और आने वाले सालों के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी।
