Breaking: छत्तीसगढ़ में आज फिर ED ने दी दबिश, पूर्व मंत्री के करीबी जेपी अग्रवाल के यहां रेड

Share this

दुर्ग न्यूज़, 1 मार्च। ED आज सुबह से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छापेमार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने कांग्रेस सरकार में प्रभावशाली मंत्री, कोरबा के विधायक और राजस्व मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल के करीबी जेपी अग्रवाल के निवास पर ईडी ने दबिश दी। इसके साथ ही कोरिया में भी छापेमार कार्रवाई की है। बताया जाता है कि जेपी अग्रवाल बड़े ठेकेदार है। जिला मुख्यालय के बैकुण्ठपुर में ईडी की छापामार कार्रवाई की है। टीम बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ कर रही है।

 

राधेश्याम मिर्झा का हाल ही में सुरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद में ट्रांसफर हुआ है। कांग्रेस सरकार में कोरिया के सोनहत में पदस्थ किये गए थे। बहुत रसूखदार अफसर हैं, लग्जरी गाड़ियों के शौकीन बताये जाते है।

Share this
READ MORE  राज्यपाल बोलीं- अभी मार्च तक का इंतजार करिए, फिल्हाल नहीं करेंगी आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर | Statement of Governor Anusuiya Uikey in Raipur Asked to wait till March on reservation